25 Apr 2024, 02:06:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जानी मानी अभिनेत्री आयशा जुल्का बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है। नब्बे के दशक की जानी मानी अभिनेत्री आयशा जुल्का ने आमिर खान, अक्षय कुमार, सलमान खान समेत कई सितारों के साथ काम किया है। आयशा काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर थी। आयशा अब कमबैक करने जा रही है। 'गदर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले अनिल शर्मा के अगले प्रॉजेक्ट में आयशा जुल्का कमबैक करने जा रही हैं। फिल्म में वह लीड ऐक्ट्रेस की मां का रोल अदा करेंगी। आयशा ने कहा कि वह फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं लेकिन अनिल शर्मा ने उन्हें उनके साथ काम करने को कहा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »