29 Mar 2024, 12:04:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लंदन। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सबसे सेक्सी एशियाई महिला का टाइटिल जीत लिया। ब्रिटेन में कराए गए पोल में आकर्षक एशियाई महिलाओं की श्रेणी में प्रियंका पहले स्थान पर रही जबकि भारतीय टेलीविजन कलाकार निया शर्मा पहली और बॉलीवुड ब्यूटी दीपिका पादुकोण दूसरी रनर-अप रही।

लंदन के साप्ताहिक समाचारपत्र ईस्टर्न आई द्वारा कराए गए '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' चुनाव में प्रियंका चोपड़ा टॉप पर हैं। उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए पांचवी बार इस टाइटल को हासिल किया है। 
 
अमेरिकी सीरियल 'क्वाटिको' की नायिका प्रियंका ने विश्व की आकर्षक महिला के खिताब की दौड़ में पिछले वर्ष 'पीकू' फेम दीपिका पादुकोण से पीछे रह गई थी। दीपिका पादुकोण को साल 2016 में भी यह टाइटल मिला था। 
 
प्रियंका ने कहा, मैं वास्तव में इसका क्रेडिट नहीं ले सकती। इसका पूरा क्रेडिट मेरी जिनेटिक्स और आपके नजरिए को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं आॅनलाइन वोटिंग के लिए आभारी हूं और आगे इसको बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »