24 Apr 2024, 21:08:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार विशाल भारद्वाज, कृति सैनन को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरूआत करने वाली कृति की इस वर्ष फिल्म बरेली की बर्फी प्रदर्शित हुयी जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया। विशाल भारद्वाज , कृति सैनन को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम छुरियां बताया जाता है। फिल्म की कहानी दो बहनों की है जिनके बीच तगड़ी राइवलरी है। दोनों के बीच इस तरह का झगड़ा है कि न सिर्फ उन दोनों के बीच अक्सर गाली-गलौच होती है बल्कि नौबत छुरी निकल कर एक दूसरे पर वार करने की भी आती है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »