20 Apr 2024, 00:33:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पद्मावती विवाद में दीपिका को कंगना का नहीं मिलेगा सपोर्ट, दोनों में कोल्ड वॉर रहेगा जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2017 6:21PM | Updated Date: Dec 5 2017 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के लिए बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण की सुरक्षा करने के लिए एक याचिका पर साइन कराये जा रहे हैं। हालांकि खबर है कि इस याचिका पर बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत ने साइन करने से मना कर दिया। खबरें थी कि ऋतिक रोशन के साथ विवाद के समय कंगना को फिल्म इंडस्ट्री से समर्थन नहीं मिला था, इसलिए वह भी ऐसी किसी याचिका पर साइन नहीं करना चाहती।
 
हालांकि अब कंगना ने याचिका पर साइन ना करने का कारण खुद सामने आकर बताया है। कंगना ने कहा उन्हें शबाना की 'लेफ्ट विंग बनाम राइट विंग पॉलिटिक्स' से दिक्कत है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दिग्गज अदाकारा याचिका पर उनके साइन नहीं करने पर 'चरित्र हरण' कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »