20 Apr 2024, 02:18:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों हॉकी सीख रही हैं। तापसी फिल्म 'सूरमा' में दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने जा रही है। 'सूरमा' हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। तापसी ने कहा कि इस फिल्म के सभी कलाकारों को हॉकी खेलना खुद संदीप ने सिखाया है। तापसी ने कहा,"हम सभी को हॉकी खेलना संदीप सिंह ने ही सिखाया है, जिन पर यह बायोपिक बन रही है। उन्होंने ही मुझे, दिलजीत दोसांझ और अंगद बेदी को हॉकी खेलना सिखाया। हमने फिल्म की आधी शूटिग कर ली है और क्रिसमस तक हम फिल्म की पूरी शूटिंग खत्म कर लेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »