26 Apr 2024, 01:23:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि शशि कपूर उन्हें प्यार से  'बबुआ' बुलाते थे और और उनके निधन के साथ ही मेरे और उनके जीवन के कई अविश्वसनीय, बिना पढ़े हुए अध्याय भी चले गए। " शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद 79 साल की उम्र में कल निधन हो गया।अमिताभ ने शशि कपूर से जुड़ी यादों को ताजा किया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "एक कैप्शन में पढ़ा झ्र पृथ्वी राज कपूर के बेटे, राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर आगामी फिल्म से बॉलीवुड में आगाज करने जा रहे हैं।

यह पढ़कर मेरे मन में दुविधा पैदा हुई, मैंने अपने आप से कहा कि इनके जैसे लोगों के इर्द-गिर्द होने पर मेरे लिए बॉलीवुड में टिके रहने की संभावना बिल्कुल नहीं है।" अमिताभ ने कहा कि साल 1969 में जब वह हिंदी फिल्म उद्योग से परिचित हो रहे थे, तो एक सामाजिक समारोह में उनकी मुलाकात शशि कपूर से हुई। अमिताभ ने लिखा, "शशि कपूर ! कहकर अपना परिचय देते हुए उन्होंने अपना गर्माहट भरा नरम हाथ बढ़ाया। उनके चेहरे पर मुस्कान और आंखों में चमक थी। उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »