20 Apr 2024, 02:57:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बारिश के बीच मुंबई में शशि कपूर को अंतिम विदाई, उमड़ा बॉलिवुड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2017 12:18PM | Updated Date: Dec 5 2017 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। वह मासूम हंसी और माथे पर लापरवाही से लटकते घुंघराले बाल शशि कपूर की यह छवि मंगलवार को उनके लाखों फैन्स के मन में अपने समय के इस सबसे जिंदादिल हीरो की अंतिम विदाई के साथ हमेशा के लिए जज्ब हो गई। मुंबई में मंगलवार दोपहर बारिश और नम आंखों के बीच जाने-माने बॉलिवुड ऐक्टर शशि कपूर को अंतिम विदाई दे दी गई।
 
सांताक्रूज में उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेहतरीन अभिनय से हिंदी सिनेमा में अमिट छाप छोड़ने वाले शशि कपूर को विदा करने बॉलिवुड की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। शशि कपूर के साथ एक दर्जन से ज्यादा फिल्में करने वाले उनके करीबी दोस्त अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे अभिषेक के साथ अंत्येष्टि स्थल पहुंचे। शशि कपूर का सोमवार रात लंबी बीमारी के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »