29 Mar 2024, 11:56:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेता शशि कपूर का 79 वर्ष की उम्र में निधन, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2017 6:24PM | Updated Date: Dec 4 2017 6:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। अपने जमाने के सबसे बिजी स्टार्स में से एक रहे शशि कपूर की 79 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया है। वे लंबे समय में बीमार चल रहे थें। शशि कपूर ने 60, 70 और 80 के दशक में फिल्मी पर्दे पर जो जलवा बिखेरा वैसा अब कहीं देखने को नहीं मिलता। शशि कपूर उस दौर में एक साथ 6 से 7 फिल्मों में काम किया करते थें। 
 
शशि कपूर एक दिन में छह शिफ्ट में काम करते थे। उस वक्त उनसे मिलना तक मुश्किल हो जाता था। आखिर उनका शेड्यूल ही ऐसा होता था। वो एक फिल्म की लोकेशन से दूसरी फिल्म की लोकेशन की तरफ भागते रहते।शशि कपूर के इस रवैये से एक बार उनके भाई राज कपूर भी परेशान हो गए थे और उन्हें 'टैक्सी' कहकर बुलाने लगे जिसे जब चाहे कोई भी किराए पर ले सकता था और मीटर चलना शुरू हो जाता था। शशि कपूर ने 60 के दशक में डेब्यू किया था जो सक्सेसफुल रहा। इस दौरान उन्होंने करीब 116 हिंदी फिल्में कीं जिनमें से 61 सोलो हीरो के तौर पर थीं, लेकिन जिस तरह तेजी से चमकते सूरज को भी ग्रहण लग जाता है ठीक  वैसे ही शशि कपूर के करियर को भी ग्रहण लग गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »