20 Apr 2024, 04:02:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रिलीज हुआ 'पैडमैन' का दूसरा पोस्टर, इस बार कुछ अलग अंदाज में नजर आए अक्षय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2017 5:57PM | Updated Date: Dec 4 2017 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अक्षय कुमार सामाजिक मुद्दों और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों पर फोक्स कर रहे हैं। इसी क्रम में उनकी अगली फिल्म 'पैडमैन' आने वाली है। ये फिल्म अगले साल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, अक्षय ने इस फिल्म का एक और पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार के हाथों में बहुत सी रूई (कॉटन) नजर आ रही है। साथ ही उनके पीछे कई मशीन और ढेर सारी सेनेटरी नैपकिन नजर आ रही है।
 
उन्होंने पोस्टर हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, 'पैडमैन कहता है: सिर्फ सनकी मशहूर होते हैं!'बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है। जबकि इसे ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस कर रही है। बतौर प्रोड्यूसर यह ट्विंकल की पहली फिल्म है। फिल्म का बजट 35-40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं इसकी शूटिंग केवल 37 दिनों में पूरी की गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »