18 Apr 2024, 23:46:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर एक बार फिर से दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। करण ने सोनाक्षी को लेकर फिल्म इत्तेफाक की रीमेक बनायी थी। करण का कहना है कि वे अगले दो हफ्तों में  सोनाक्षी के साथ अपनी नयी फिल्म की घोषणा करेंगे। करण ने  कहा, " मैं खुश हूं कि मैंने सोनाक्षी के साथ काम किया, यह किसी प्रकार का इत्तेफाक नहीं था और उस फिल्म का अच्छा प्रदर्शन भी इत्तेफाक नहीं था। अब हम एक अन्य फिल्म साथ में कर रहे हैं और फिल्म का नाम और विस्तृत जानकारी दो हफ्तों में घोषित की जायेगी। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »