26 Apr 2024, 02:55:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में हरियाणवी बोलते नजर आएंगे।अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म संदीप और पिंकी फरार में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में वह हरियाणवी बोलते नजर आएंगे। अर्जुन ने कहा कि नई भाषा सीखना मुश्किल होता है।

वह इससे पहले फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में बिहारी भाषा भी सीख चुके है। अर्जुन कपूर ने बताया, "यह कठिन होता है। मैं पिछले एक महीने से यह कह रहा हूं। मैंने शूटिंग से ज्यादा दिबाकर (बनर्जी) सर के साथ इसकी तैयारी की है। मेरी तैयारी तीन माह तक चली और शूटिंग दो महीने तक चली। इससे पता चलता है कि हमने इसके लिए कितना समय दिया। मैंने दिल्ली में पुलिस कर्मियों के साथ समय बिताया। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »