19 Apr 2024, 15:55:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को बॉलीवुड में ब्रेक दे सकते हैं।मानुषी ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनके मिस वर्ल्ड बनने के बाद सभी लोग यह सवाल कर रहे हैं कि वह बॉलीवुड में अपनी फिल्मी पारी कब शुरू करेंगी। चर्चा है कि सलमान उन्हें सबसे पहले बॉलीवुड में ब्रेक देना चाहते हैं।
 
मानुषी के मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने के बाद कई बॉलीवुड फिल्म निर्माता उनके बारे में रूचि ले रहे हैं। कई निर्माताओं ने उनके पास अपनी फिल्मों के ऑफर्स भेजे हैं। सलमान भी मानुषी से काफी प्रभावित हुए हैं इसलिए उन्होंने भी यह ख्वाहिश जाहिर की है कि वह मानुषी को बॉलीवुड में जोरदार डेब्यू देना चाहते हैं। संभव है कि वह अपने होम प्रॉडक्शन की ही फिल्म में अपने साथ उन्हें लॉन्च करना चाहें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »