29 Mar 2024, 20:04:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पद्मावती विवाद: आज संसदीय समिति के सामने पेश होंगे भंसाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2017 12:23PM | Updated Date: Nov 30 2017 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पद्मावती विवाद अब संसद पहुंच चुका है। सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और सेंसर बोर्ड के चीफ प्रसून जोशी को तलब किया है। दोनों गुरुवार को दोपहर में संसदीय समिति के सामने पेश होंगे और फिल्म को लेकर अपना-अपना पक्ष रखेंगे। 

यह समिति आज ही अपनी रिपोर्ट संसद को सौंपेगी। बता दें कि प्रसून जोशी ने भंसाली के एक कदम पर खुलकर अपनी नाराजगी जताई थी। इस कमेटी की अध्यक्षता अनुराग ठाकुर करेंगे। इस कमेटी में परेश रावल और राज बब्बर को भी शामिल किया गया है। 
 
फिल्म 'पद्मावती' पर इतिहास से छेड़छाड़ करने के आरोप लगा हैं। इसे देखते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज में इस हफ्ते लेक्चर रखे गए हैं। ताकि रानी पद्मिनी से जुड़े तथ्यों की ठीक से जानकारी हो सके।
 
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावती का राजपूत करणी सेना विरोध कर रही है। करणी सेना व अन्य राजपूत समुदाय लगातार फिल्म बैन की मांग कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »