19 Apr 2024, 22:31:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने कहा है कि अगर वे बॉलिवुड में आने का फैसला करती हैं, तो वे 'परफेक्शनिस्ट' आमिर खान के साथ काम करना पसंद करेंगी। 'वह जिस तरह का रोल करते हैं, वे काफी चुनौतिपूर्ण और रोचक होते हैं। उनकी फिल्में लोगों से सकारात्मक रूप जुड़ती हैं', मानुषी ने कहा। मानुषी ने अपने पेशे के बारे में भी बात की और कहा कि एक डॉक्टर और मिस वर्ल्ड दोनों की जिम्मेदारी एक ही है। वह है दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने की। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि चीजें बदल रही हैं। उनके मिस वर्ल्ड चुने जानें के बाद हरियाणा में शादियों में हर्ष फायरिंग पर पाबंदी लगा दी गई है। इससे मानुषी काफी खुश ही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »