17 Apr 2024, 01:38:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'पैडमैन' का आॅफिशियल पोस्टर सोमवार को रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार कॉटन के ढेर पर खड़े हैं। अक्षय ने सोशल मीडिया पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है, ''सुपरहीरो है ये पगला, आ रहा है 26 जनवरी को...''। 
 
मध्यप्रदेश और मुंबई में शूट हुई इस फिल्म का निर्देशक आर. बाल्की कर रहे हैं। ट्विंकल खन्ना ने पैडमैन को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म बतौर प्रोड्यूसर ट्विंकल की पहली फिल्म है। 
 
'पैडमैन' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। ये अरुणाचलम मुरुगननथम के जीवन पर आधारित है। वह तमिलनाडु में 'पैड मैन' के नाम से लोकप्रिय हैं। उन्होंने कम लागत वाले सेनेट्री पैड बनाने वाली मशीन का आविष्कार किया था। इस आविष्कार के बाद उन्हे पदम श्री से सम्मानित भी किया गया था। 
 
इस फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले इन दोनों अभिनेत्रियों का लुक पोस्टर लॉन्च किया गया था। 
 
बता दें कि, भारत में आज भी 91% महिलाएं पैड का इस्तेमाल नहीं करती हैं, क्योंकि उनके पास इसके लिए पैसे नहीं हैं। इसकी समस्या टॉयलेट से भी ज्यादा गंभीर है। इससे पहले अक्षय की टॉयलेट एक प्रम कथा बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »