24 Apr 2024, 19:12:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और चॉकलेटी हीरो वरुण धवन एक अवार्ड शो को होस्ट कर सकते हैं। सलमान खान धवन फैमिली के काफी करीबी माने जाते हैं। वरुण के पिता डेविड धवन की कई फिल्मों में सलमान ने काम किया, वहीं अब वह डेविड के बेटे वरुण धवन को भी ऐक्टिंग टिप्स देते रहते हैं। हाल ही में प्रदर्शित वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' में भी सलमान ने कैमियो किया था। यह फिल्म 1997 में आई सलमान स्टारर 'जुड़वा' की रीमेक थी।

अब सलमान और वरुण दोनों के फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है। कहा जा रहा है कि दोनों ऐक्टर्स आने वाले समय में एक साथ किसी अवॉर्ड शो को होस्ट कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस शो की थीम लुकअलाइक्स की तर्ज पर होगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »