29 Mar 2024, 16:31:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने अजय देवगन की फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। अजय देवगन जल्द ही अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म लाने वाले हैं। यह फिल्म तमिल की सुपरहिट फिल्म जिगरठंडा की हिंदी रीमेक होगी। फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत करेंगे। फिल्म में मुख्य भूमिका के लिये फरहान अख्तर और संजय दत्त का चयन किया गया था।कहा जा रहा है कि 'रॉक ऑन 2' फ्लॉप होने के बाद फरहान अख्तर ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। अब फरहान काफी चुनिदा फिल्में ही करना चाहते हैं। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »