19 Apr 2024, 09:19:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

पटना। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणाश्रोत मानती हैं। एमएस धोनी द अन्टोल्ड स्टोरी और कुंगफू योगा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी दिशा पाटनी एक कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी पटना आयी थी। दिशा ने बताया कि वह प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणाश्रोत मानती है। उन्होंने कहा, "प्रियंका ने बहुत कम समय में न केवल गायकी बल्कि अभिनय से भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। यदि अवसर मिलता है तो उनके साथ काम करना पसंद करूंगी।
 
दिशा ने हॉलीवुड फिल्म कुंगफू योगा में चीनी सुपरस्टार जैकी चैन के साथ काम किया है। जैकी के साथ काम करने को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब दिशा ने कहा, "कुंगफू योगा में काम करना एक शानदार अनुभव था, खासकर जैकी चैन के साथ काम करना, जिनकी फिल्में देखकर मैं बड़ी हुयी हूं। वह काफी विनम्र इंसान हैं। उनके साथ काम करना मेरे जीवन में बदलाव लाने वाला अनुभव था। "बॉलीवुड में इन दिनों जीवनी पर आधारित फिल्में बनायी जा रही है। दिशा ने महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर बनायी गयी फिल्म एमएस धोनी द अन्टोल्ड स्टोरी में काम किया है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। दिशा से जब पूछा गया कि वह किसी बॉयोपिक में काम करना पसंद करेंगी तो उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने इस बारे में सोंचा नही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »