29 Mar 2024, 01:18:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी दबंग स्टार सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं। अरबाज खान ने सनी लियोनी के साथ फिर तेरा इंतजार में काम किया है। अरबाज ने हाल ही में कहा था कि वह सनी लियोनी के साथ आगे भी जरूर काम करना चाहेंगे। चर्चा थी कि सनी दबंग 3 में काम करने वाली हैं। इस बारे में  पूछे जाने पर सनी ने  कहा,"हां, मौका मिले तो जरूर काम करना चाहूंगी.. दबंग एक बड़ी फ्रैंचाइजी है.. सलमान खान हैं.. लेकिन फिलहाल मुझे अप्रोच नहीं किया गया है।

" उल्लेखनीय है कि रईस से लेकर बादशाहो.. तक सनी लियोनी ने लगभग हर सुपरस्टार के साथ काम कर लिया है। हो सकता है कि सलमान की दबंग 3 में एक स्पेशल सांग सनी लियोनी के लिए रखा जाए। दबंग फ्रैंचाइजी की हर फिल्म में एक स्पेशल सांग रखा जाता है। मुन्नी बदनाम में मलाइका अरोड़ा खान और फेवी कॉल में करीना कपूर थीं, जिन्होंने उस गाने को एक अलग ही पहचान दे दी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »