24 Apr 2024, 12:18:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जब फोटोग्राफर्स से तंग आकर ऐश्वर्या के छलके आंसू, Video

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2017 4:31PM | Updated Date: Nov 21 2017 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में अपने पापा के जन्मदिन पर स्माइल फाउंडेशन पहुंची ऐश्वर्या राय के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह रोने लगी, लेकिन ये आंसू पापा की याद में नहीं थे, बल्कि इनकी वजह थे फोटोग्राफर्स। 
 
दरअसल 20 नवंबर को ऐश्वर्या अपने पापा कृष्णराज राय का जन्मदिन मनाने बेटी आराध्या और मां वृंदा राय के साथ स्माइल फाउंडेशन पहुंची थीं। यहां ऐश्वर्या ने एनजीओ के बच्चों के साथ भी समय बिताया।
 
लेकिन उन्हें देखते ही मीडिया और फोटोग्राफर्स में अफरा-तफरी मच गई, तब ऐश्वर्या सहन नहीं कर पाई। उन्होंने मीडिया से चुप रहने की गुजारिश की। इसी दौरान ऐश्वर्या के साथ फोटोग्राफर्स के मिसबिहेव का वाकया हुआ जिसने उनकी आंखों में आंसू तक ला दिए।
 
उन्होंने बार-बार मुंह पर उंगली रखकर कहा कि अफरा-तफरी न मचाएं और चुप हो जाएं, लेकिन मीडिया ने उनकी एक नहीं सुनी।
 
उन्होंने यहां तक कहा कि ये कोई प्रीमियर नहीं है एक हॉस्पिटल है। शांति से फोटो लें। हम कही नहीं जा रहे, यही खड़े हैं। यहां छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनका ध्यान रखें। बता दें, ऐश ने इन बच्चों के आॅपरेशन का सारा खर्च उन्होंने एक एनजीओ को डोनेट किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »