29 Mar 2024, 15:54:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शशि थरूर के ट्वीट का 'मिस वर्ल्‍ड' मानुषी छिल्‍लर ने ऐसे दिया जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2017 6:50PM | Updated Date: Nov 20 2017 6:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत की मानुषी छिल्‍लर ने मिस वर्ल्‍ड 2017 का खिताब अपने नाम किया।सोशल मीडिया पर लगातार उन्‍हें बधाईयां मिल रही है और उनके हुनर और हुस्‍न की तारीफ की जा रही है। वहीं अब विश्व सुंदरी 2017 ने बीजेपी के नोटबंदी नीती पर चुटकी लेने वाले कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता शशि थरूर को अपने तरीके से जवाब दिया है।दरअसल उन्‍होंने मानुषी छिल्‍लर के सरनेम 'छिल्‍लर' का मजाक उड़ाते हुए इसे नोटबंदी से जोड़ दिया था। दरअसल, थरूर ने छिल्लर की अंग्रेजी में स्पेलिंग सीएच देखकर ‘छ’ को ‘च’ समझ लिया था और तुरंत ट्वीट किया था- 'हमारी मुद्रा (चिल्लर) के विमुद्रीकरण (नोटबंदी) से कितनी गलती हुई! भाजपा को समझना चाहिए कि भारत की नकदी दुनिया में श्रेष्ठ है. देखिए, हमारे चिल्लर तक को विश्व सुंदरी का खिताब मिल गया.'
 
उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्‍हें घेर लिया था. अब मानुषी ने उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,' एक लड़की जिसने अभी-अभी दुनिया को जीता है, वह एक मजाकिया टिप्पणी के चलते अपसेट नहीं है। 'चिल्लर' पर बोलना एक छोटा सा बदलाव है -भूलों मत 'छिल्लर' के साथ 'चिल' लिखा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »