25 Apr 2024, 14:22:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता तुषार कपूर आज 41 वर्ष के हो गए। मुंबई में  20 नवंबर 1976 को जन्में तुषार को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता जीतेन्द्र फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं। तुषार अक्सर अपने पिता के साथ फिल्मों की शूटिंग देखने जाया करते थे इसलिये उनका रूझान भी फिल्मों की ओर हो गया और वह अभिनेता बनने का सपना देखने लगे।तुषार ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म "मुझे कुछ कहना है" से की। इस फिल्म में तुषार ने लवर ब्वॉय की भूमिका निभायी। फिल्म में उनकी जोड़ी करीना कपूर के साथ काफी पसंद की गयी। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। साथ हीं तुषार को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »