25 Apr 2024, 16:06:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

माचो मैन संजय दत्त की ये फिल्म अगले साल शुरू हो सकती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2017 1:18PM | Updated Date: Nov 19 2017 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई 3 अगले साल शुरू हो सकती है। विदु विनोद चोपड़ा निर्मित और राज कुमार हिरानी निर्देशित मुन्ना भाई एमबीबीएस और फिल्म के दूसरे संस्करण लगे रहो मुन्ना भाई को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। संजय दत्त के करियर में मुन्नाभाई सीरीज़ की फिल्मों का अहम योगदान रहा है। फिल्म के तीसरे भाग को लेकर संजय दत्त के प्रशंसक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब इंतज़ार की घड़ियां खत्म होने वाली है।

मुन्नाभाई का तीसरा भाग अगले साल यानी 2018 में जून या जुलाई से फ्लोर पर जाएगा। कहा जा रहा है कि राजकुमार हिरानी ने फिल्म की कहानी लॉक कर दी है लेकिन अभी उनके पास समय नहीं है। हिरानी संजय दत्त के जीवन पर बन रही रणबीर कपूर स्टारर फिल्म को बनाने में तेज़ी से लगे हुये हैं।फिल्म जब अगले साल मार्च में रिलीज़ हो जायेगी, उसके बाद वो मुन्नाभाई के तीसरे भाग का प्री-प्रोडक्शन शुरू करेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »