26 Apr 2024, 00:47:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जब प्रभुदेवा से शादी के लिए हिंदू बन गईं थी ये सबसे हॉट एक्ट्रैस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2017 12:24PM | Updated Date: Nov 18 2017 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साउथ की सबसे हॉट एक्ट्रैस नयनतारा का नाम सेलेब्रिटी में शामिल है। 18 नवंबर,1984 को बेंगलुरू में जन्मीं नयनतारा ईसाई हैं। उनका असली नाम  ‘डायना मरियम कुरियन’ है। नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं।
 
फिलहाल वो एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उनके पास करीब 68 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। महंगी कारों और आलीशान घर की मालकिन हैं।
 
नयनतारा के पास बीएमडब्ल्यू एक्स5 (कीमत करीब 76 लाख) और ऑडी टीटी रोडस्टर (60 लाख) जैसी लग्जरी Cars हैं। इसके अलावा थिरुवला, केरल में एक आलीशान बंगला और कोच्चि के प्रेस्टीज नेप्च्यून कोर्टयार्ड में शानदार फ्लैट भी है। इसके अलावा नयनतारा कई ब्रैंड्स के लिए एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं। जिनमें जीआरटी ज्वेलर्स जैसी कंपनियां शामिल हैं। खबरों के मुताबिक नयनतारा ने 50 सेकंड के टीवी ऐड की शूटिंग की लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। इस ऐड की शूटिंग दो दिन तक चली थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »