28 Mar 2024, 23:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कंगना रनोट बनीं मौसी, बहन रंगोली ने दिखाई बेटे की First Photo

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2017 4:56PM | Updated Date: Nov 16 2017 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कंगना रनौत के घर नन्हा मेहमान आ गया है। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल मां बन गई हैं। उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है।कंगना की बहन रंगोली ने बेबी बॉय को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने पृथ्वीराज चंदेल रखा है। रंगोली ने अपने मां बनने की ख़बर ट्विटर के जरिए इंटरनेट पर शेयर की है। रंगोली ने अपने बेबी बॉय की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है प्यारे दोस्तों, मिलिए बेटे पृथ्वीराज चंदेल से। आपको बता दें कि, रंगोली हमेशा से अपनी बहन कंगना रनौत को काफ़ी सपोर्ट करती आई है। कंगना भी मीडिया से बातचीत करने के दौरान कई बार बहन रंगोली का जिक्र कर चुकी हैं। दोनों बहनों में काफ़ी अच्छी बॉन्डिंग है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »