26 Apr 2024, 03:55:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पद्मावती : करणी सेना ने दीपिका की नाक काटने की धमकी दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2017 11:45AM | Updated Date: Nov 16 2017 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद बढता ही जा रहा है। करणी सेना ने फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी दी है। दीपिका ने इस फिल्म का विरोध करने वालों को लताड़ा था। करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कल्वी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "हमें उत्तेजित करने की कोशिश नहीं की जाए। हम दीपिका की नाक काट लेंगे." कुपित लोकेंद्र ने कहा, "संजय लीला भंसाली इतिहास तथ्यों के साथ खिलवाड़ करके फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।
 
उन्हें ऐसी फिल्मों को बनाने के लिए दुबई से पैसा मिलता है। हम किसी भी हालत में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे। हमारा इंतिहान नहीं लिया जाए."उन्होंने कहा,"अगर फिल्म रिलीज हुई तो हम पूरे देश में बंद का आयोजन करेंगे। जिसमें हम लाखों की  संख्या में इकट्ठे होंगे." करणी सेना ने फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ एक दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »