20 Apr 2024, 19:03:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बत्ती गुल मीटर चालू के लिये अभिनेत्री का चयन नही : शाहिद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2017 4:34PM | Updated Date: Nov 15 2017 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के लिए अभी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया है। बॉलीवुड में चर्चा थी कि कैटरीना कैफ ने हाल ही में फिल्म के निर्देशक श्री नारायण सिंह से मुलाकात की और फिल्म के लिए हामी भर दी है। शाहिद ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि 'फिल्म के लिए अभी किसी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया है। इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने के बाद, आपको इसकी जानकारी दी जाएगी। चर्चा है कि शाहिद फिल्म में एक वकील की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »