25 Apr 2024, 14:57:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि काजोल उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं और हमेशा रहेंगी। करण जौहर ने काजोल को लेकर कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और माइ नेम इज खान बनायी है। करण, काजोल को लकी चार्म मानते हैं। इन दिनों दोनों के रिश्तों में खटास आ गयी है। करण एक निजी रेडियो स्टेशन पर 'लव गुरू' के अंदाज में रेडियो जॉकी के रूप में नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।काजोल और उनके बीच की मित्रता में खटास आने के बाद क्या फिर से वह अपने संबंध को सुधारने की योजना बना रहे हैं? इस बारे में पूछे जाने पर करण ने कहा, "काजोल मेरे जीवन का खास हिस्सा रहेंगी।" रेडियो शो 'कॉंलिग करण' का प्रसारण रेडियो चैनल इश्क 104.8 एफएम पर होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »