19 Apr 2024, 17:03:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सनी लियोनी की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ का नया गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2017 12:38PM | Updated Date: Nov 15 2017 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सनी लियोनी और अरबाज खान स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘तेरा इंतजार’ का एक और गाना रिलीज किया गया है। गाने के बोल हैं ‘महफूज’। इस गाने को यासर देसाई ने अपनी आवाज में गाया है।
 
ये गाना भी पहले रिलीज हुए गानों की तरह ही काफी रोमांटिक है। सनी और अरबाज की कैमिस्ट्री इस गाने में कमाल की लग रही है। गाने को संगीत से सजाया है राज आशू ने और लिरिक्स हैं शब्बीर अहमद के।
 
आपको बता दें कि सनी और अरबाज पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आ रहे हैं1 फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है।
 
‘तेरा इंतजार’ राजीव वालिया के निर्देशन में बनी है। फिल्म 24 नवंबर 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »