26 Apr 2024, 03:02:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

क्या दोबारा प्रेग्नेंट हैं शिल्पा शेट्टी! बहन के पास आया ये मैसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2017 12:31PM | Updated Date: Nov 15 2017 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवु़ड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा दोबारा प्रेग्नेंट हैं। इस खुशखबरी को उन्होंने सबसे पहले बहन शमिता शेट्टी के साथ शेयर किया है। चौक गए आप। इससे पहले शिल्पा के फैंस के बीच यह खबर तेजी से फैले। इससे पहले हम बता दें कि शिल्पा शेट्टी के साथ ये शरारत हुई है। ये शरारत किसी और ने नहीं बल्कि डायरेक्टर अनुराग बासु ने की है। 

शरारत के बाद खबू हंसे शिल्पा और अनुराग 
शिल्पा और अनुराग बसु एकसाथ डांस रियलिटी शो सुपर डांसर-2 जज कर रहे हैं। डीएनए अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक शो के दौरान अनुराग को ये शरारत सूझी। उन्होंने सेट पर ब्रेक के दौरान शिल्पा का फोन चुरा लिया। इसके बाद अनुराग ने शिल्पा के मोबाइल से उनकी बहन शमिता शेट्टी को मैसेज किया कि वह प्रेग्नेंट हैं। मैसेज मिलते ही शमिता ने शिल्पा को कई फोन और मैसेज कर बधाई दी।
 
प्रेग्नेंसी की बधाई लेकर शिल्पा को कुछ समझ नहीं आया। उन्होंने शमिता को काफी देर तक समझाया कि ऐसा नहीं है।कुछ देर बाद शिल्पा को एहसास हुआ कि यह सब अनुराग की शरारत है। इस शरारत के बाद शिल्पा और अनुराग खबू हंसे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »