29 Mar 2024, 12:30:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 अक्टूबर को प्रदर्शित हुयी थी। इसने पहले सप्ताह में 137 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रूपए  से अधिक की कमाई कर ली है।अजय देवगन के करियर की यह पहली फिल्म है जिसने 200 करोड़ की कमाई की है।गोलमाल अगेन इस साल की 200 करोड़ का कलेक्शन करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
 
हालांकि 200 करोड़ कमाने वाली यह इस साल की पहली हिंदी भाषा की फिल्म नहीं है। इसके पहले  'बाहबुली 2' यह कारनामा कर चुकी है।गौरतलब है कि "गोलमाल अगेन" में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयष तलपडे, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं। यह "गोलमाल" की चौथी सीरीज है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »