20 Apr 2024, 03:36:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'संदीप और पिंकी फरार' से परिणीति का फर्स्ट लुक आया सामने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2017 12:33PM | Updated Date: Nov 13 2017 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर 'इश्कजादे' के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म से कुछ वक्त पहले ही अर्जुन कपूर के लुक को रिलीज किया गया था और अब फिल्म से परिणीति का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में परिणीति एक कॉर्पोरेट महिला के रूप में नजर आ रही हैं।
 
इस लुक में परिणीति फॉरमल ब्लैक स्ट्राइप शर्ट और उसके ऊपर ब्लैक ब्लेजर के साथ पेंसिल ब्लैक स्कर्ट में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में एक और अर्जुन एंग्री कॉप के रूप में दिखाई दिए और परिणीति का यह फॉर्मल लुक और दोनों की जोड़ी काफी दिलचस्प होने वाली है। बता दें, परिणीति फिल्मों में आने से पहले बैंकर रह चुकी हैं और उनका कहना है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ के एक्सपीरियंस को अपने इस रोल के लिए इस्तेमाल करने वाली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »