25 Apr 2024, 00:22:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘पद्मावती’ की खातिर बालाजी के दरबार में पहुंची दीपिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2017 12:29PM | Updated Date: Nov 11 2017 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म ‘पद्मावती’ के रिलीज के पहले तिरुपति बालाजी दर्शन करने पहुंची और उनके चरणों में अपनी इस फिल्म के सुरक्षित रिलीज की मुराद मांगी।
 
दरअसल, दीपिका की इस फिल्म को लेकर राजपूत करणी सेना समेत कई राजनितिक पार्टियों ने विरोध किया है। इस फिल्म के चलते इसके मेकर्स को भी लगातार धमकियां दी जा रही हैं जिसके कारण इसकी कास्ट और मेंबर्स परेशान हैं।
 
राजपूत सेना का कहना है कि इस फिल्म में रानी पद्मावती का अपमान किया गया है और पैसा कमाने की खातिर संजय लीला भंसाली ने ऐतिहासिक तत्थों के साथ खिलवाड़ किया है।
 
ऐसे में दीपिका ने तिरुपति बालाजी से इस फिल्म के लिए प्रार्थना की। मीडिया में आई इस तस्वीर में दीपिका के साथ फराह खान भी उनका हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं।
 
बता दें कि फिल्म पद्मावती में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और अदिति राव हैदरी ने भी काम किया है। इस फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज होना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »