मुंबई। महाराष्ट्र के अलीबाग से एमएलसी जयंत पाटिल के गुस्से का शिकार प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान बने जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो शाहरुख खान की जन्मदिन का है।दरअसल, जयंत पाटिल को मुंबई के कोलाबा से अपनी याच में अपने घर रायगढ़ जाना था और किंग खान अलीबाग से स्पेशल मोटर बोट(याच) से मुंबई आ रहे थे। इसलिए हजारों लोग उन्हें देखने के लिए समुद्र किनारे पहुंच गए। इस भीड़ के कारण विधायक को याच तक पहुंचने में काफी मुश्किल हुई। वहां जाकर उन्होंने देखा कि शाहरूख खान की बोट वहां खड़ी है और इस कारण उनकी बोट को किनारे नहीं लगाया जा सकता। इसके बाद पाटिल ने अपना आपा खो दिया और अभिनेता पर बरसने से खुद को नहीं रोक सके।