19 Apr 2024, 16:34:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ईद पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय में होने वाली है टक्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2017 12:46PM | Updated Date: Nov 10 2017 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सलमान खान ईद हमेशा से अपने लिए बुक कराते आए हैं, और 2018 की ईद भी वे अपने लिए बुक करा चुके थे. उनकी फिल्म ‘रेस-3’ इस दिन रिलीज होनी थी। पूरा रास्ता साफ था, लेकिन अब उन्हें टक्कर देने के लिए सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय बच्चन आ गई हैं। ऐश्वर्या की फिल्म ‘फन्ने खां’ 15 जून को ईद पर रिलीज होगी। ‘फन्ने खां’ से जुड़े सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया में सलमान खान बनाम ऐश्वर्या राय की जंग हॉट टॉपिक बन गई है। इसका ऐलान सोनम कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी कर दिया है।
 
फिल्म के निर्माताओं ने सोच-समझकर इस स्ट्रेटजी को अपनाया होगा क्योंकि अब जब भी ‘रेस-3’ का नाम आएगा ‘फन्ने खां’ का नाम उसके साथ जुड़ेगा। फिर सलमान खान और ऐश्वर्या फिल्म में लीड में हैं तो इससे हाइप बनना भी स्वाभाविक है। वैसे भी ईद पर भाईजान से लोहा लेने का माद्दा बहुत कम लोग ही रखते हैं। सलमान खान ईद को अपने लिए रिजर्व रखते हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय उन्हें टक्कर देती नजर आएंगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »