19 Apr 2024, 06:47:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने अभिनेत्री पत्नी काजोल के साथ काम करने से मना कर दिया है। बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्री एक-दूसरे से शादी करने से पहले कई फिल्मों में साथ काम करते हैं और उनकी जोड़ी को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं। शादी के बाद कम ही अभिनेता एक साथ काम करते दिखाई देते हैं। हाल में अजय देवगन और काजोल ने किसी भी प्रोजेक्ट में एक साथ काम नहीं किया है।बताया जा रहा है कि अजय ने काजोल के साथ एक फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।
 
अजय को काफी समय के बाद 'गोलमाल अगेन' के रूप में एक हिट फिल्म मिली है और यह इस साल बॉलीवुड की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है। वह कोई भी अलग तरह की फिल्म करने से पहले कुछ हिट मसाला फिल्में करना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने काजोल के लीड रोल वाली इस फिल्म को ठुकरा दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »