28 Mar 2024, 22:02:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर  का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'नमस्ते कनाडा' मनोरंजन से भरपूर होगी। अर्जुन कपूर फिल्म नमस्ते कनाडा में परिणीति चोपड़ा के साथ काम कर रहे हैं। 'नमस्ते कनाडा' परिणीति के साथ अर्जुन की तीसरी फिल्म होगी। उनके साथ उन्होंने 'इश्कजादे' में काम किया और अब 'संदीप और पिंकी फरार' पर  काम कर रहे हैं। अर्जुन ने कहा कि "परिणीति और मैं दिबाकर बनर्जी की फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं और इसके बाद हम 'नमस्ते कनाडा' की शूटिंग करेंगे।

यह अगले साल सात दिसंबर को रिलीज होगी। यह पूर्ण मनोरंजक है। अर्जुन को  उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के लिए अच्छा बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि "उम्मीद है कि यह दर्शकों के लिए अच्छा बदलाव होगा, जो एक ही वर्ष हमें दिबाकर सर की फिल्म और 'नमस्ते कनाडा' में देख सकेंगे।" 'नमस्ते कनाडा'  की शूंिटग पंजाब और कनाडा के शांत स्थानों पर होगी। 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन एक हरियाणवी पुलिसकर्मी की भूमिका में दिखेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »