25 Apr 2024, 12:22:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करना किसी भी कलाकार के लिये आसान नहीं है। दीपिका ने भंसाली के साथ गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव-मस्तानी और अब पद्मावती में काम किया है। दीपिका ने कहा कि भंसाली के साथ काम करना किसी भी कलाकार के लिए आसान काम नहीं हैं। चूंकि उनकी फिल्मों में जितनी मेहनत फिल्म के कलाकार करते हैं, उतनी ही मेहनत संजय खुद करते हैं। वह परफेक्शनिस्ट हैं।दीपिका ने कहा,"जब आप भंसाली के साथ काम कर रहे हैं तो आपको पेशेंस रखना जरूरी है। साथ ही आपको इस बात के लिए भी तैयार रहना होता है कि आपको फिल्म के दौरान पूरी तरह अलग दुनिया जीनी होती है। भंसाली के साथ काम करते हुए आपको सैक्रिफाइस के लिए तैयार रहना होता है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »