29 Mar 2024, 00:21:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर हर दिन के साथ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। लोग जगह-जगह फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और फिल्म को रिलीज न होने देने की धमकी दे रहे हैं। इस बीच फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है जिसमें दीपिका पादुकोण हाथ में जलती हुई आग की कटोरियां लिए नजर आ रही हैं। वह खुले बालों में गहनों में लदी हुई दिख रही हैं और चारों ओर लाल रंग की साड़ी पहने महिलाओं से घिरी हैं। दीपिका के इस लुक की काफी तारीफ भी हो रही है।  गौर करने वाली बात यह है कि इस पोस्टर पर रिलीज डेट 30 नवंबर लिखी हुई है। हालांकि, बताया यह जा रहा है कि फिल्म यूएई में एक दिन पहले यानी 30 नवंबर को रिलीज होगी।  फिल्म में रानी पद्मिनी के किरदार में दीपिका पादुकोण हैं तो वहीं शाहिद कपूर ने इसमें महारावल रतन सिंह का रोल निभाया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »