19 Apr 2024, 13:17:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या की 'फन्ने खां' के सेट पर हुआ हादसा, इनको लगी चोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2017 2:46PM | Updated Date: Nov 6 2017 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग 5 नवंबर को शुरु हुई हैं। जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर अहम रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान ऐक्सिडेंट में एक क्रू मेंबर के घायल होने की खबर है। 
 
खबरों की मानें तो 'फन्ने खां' की शूटिंग सड़क के बीच हो रही थी और उसी दौरान एक मोटरबाइक क्रू मेंबर से जा टकराई। यह क्रू मेंबर कोई और नहीं, बल्कि तीसरी असिस्टेंट डायरेक्टर थीं, जो उस वक्त रोड क्रॉस कर रही थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, चोट लगते ही वह नीचे गिर पड़ीं और उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। दरअसल वह उस वक्त हेडफोन लगाकर चल रही थीं, जिस वजह से वह उनकी तरफ बढ़ रही बाइक का हॉर्न नहीं सुन पाईं। बता दें कि इस पर्टिक्युलर सीन में ऐश्वर्या राय टैक्सी को आवाज दे रही थीं और ऐक्सिडेंट देखकर वह उस तरफ दौड़ीं। हालांकि सिक्यॉरिटी गार्ड ने वहां उन्हें घटनास्थल तक जाने से रोक लिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »