26 Apr 2024, 04:26:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है, दरअसल ममता के तीन फ्लैट जब्त करने के आदेश ठाणे की विशेष अदालत ने दिए हैं। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित तीनों फ्लैट की कीमत करोड़ों में है। ठाणे पुलिस ने पिछले साल अप्रैल महीने में सोलापुर में अवैध रूप से चल रही ड्रग फैक्टरी का भांडाफोड़ किया था। 
 
 दो हजार करोड़ रुपए के इसी ड्रग रैकेट में पुलिस को ममता कुलकर्णी और उसके करीबी विकी गोस्वामी की तलाश है। ठाणे पुलिस का दावा है कि विकी गोस्वामी सोलापुर में बने ड्रग्स को अपने नेटवर्क के जरिए विदेश में पहुंचाता था और ममता कुलकर्णी उसकी मदद करती थी। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि नशे की खेप की तस्करी से जुड़ी बैठकों में ममता भी शामिल होती थी। हालांकि ममता इन आरोपों से इनकार करती रही है। समन भेजे जाने के बाद कोर्ट में हाजिर न होने के चलते अदालत ने ममता को फरार घोषित कर दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »