25 Apr 2024, 10:35:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ये हैं टॉप सेक्स स्कैंडल्स, जिनकी लीक हो गई थी आपत्तिजनक तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2017 11:59AM | Updated Date: Nov 6 2017 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अफेयर के चर्चे तो आम बात हैं। इतना ही नहीं फिल्मों में एक साथ-साथ काम करते स्टार्स के बीच अफेयर हो ही जाते हैं। कभी-कभी इसी तरह के अफेयर से हमारे सामने इन सितारों के गहरे राज भी सामने आ जाते हैं। जिसके कारण स्टार्स की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें लीक हुई जिनकी वजह से कई सितारों के करियर ही ख़त्म हो गया। आज हम आपको उन्हीं बॉलीवुड के कुछ सितारों के बारे और उनकी तस्वीरें दिखाएंगे। 
 
2012 में इंटरनेट पर पाकिस्तानी एक्ट्रैस वीना मलिक का एक आपत्तिजनक वीडियो लीक हुआ था। जिसमें वो अपनी फिल्म के एक्टर राजन वर्मा के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखी थी।
 
बॉलीवुड के विलन शक्ति कपूर पर साल 2005 में एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया था जिसमें वो एक लड़की को फिल्मों में चांस दिलाने के बदले में उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात कर रहे थे।
 
अश्मित पटेल और रिया सेन के सेक्स सीडी ने बॉलीवुड में एक वक्त तहलक मचा दिया था। अश्मित पटेल और रिया सेन का वीडियो साल 2005 में इंटरनेट पर लीक हुआ था जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे थे।
 
टीवी के स्टार, अमन वर्मा पर आरोप लगा था कि वो एक रिपोर्टर के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे। उनकी रिपोर्टर से बातचीत का पूरा ममाला कैमरे में कैद हो गया था।
 
एक समय काफी पॉपुलर रहे शाइनी आहूजा पर अपनी नौकरानी का बालात्कार करने का आरोप लगा था। हालांकि, कोर्ट में अभी भी इस केस पर सुनवाई चल रही है। लेकिन, इस कांड की वजह से उनका कैरियर बर्बाद हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »