29 Mar 2024, 11:29:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर कंगना रनौत का कहना है कि वह बॉलीवुड में खुद के लिये अपनी जगह बनाना चाहती है और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना चाहती है।
 
कंगना रनौत गैरी फिल्म परिवार से ताल्लुक रखती है। कंगना का कहना है कि बॉलीवुड में अड़ियल रह पाना काफी मुश्किल है क्योंकि यहां आपको लोग कमजोर महसूस कराने का प्रयास करते रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी व्यक्ति होने के नाते, मैं खुद के लिए एक जगह बनाना चाहती हूं। मुझे भी अपनी राय देनी है और मैं अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने का विकल्प चुनती हूं।"         
 
कंगना ने कहा, "हमारी इंडस्ट्री में अड़ियल रहना मुश्किल हो जाता है क्योंकि आपको अक्सर यथास्थिति का पालन न करने के लिए परखा जाता है। हमेशा एक ऐसा पक्ष रहता है, जो आपको कमजोर महसूस कराने का प्रयास करेगा लेकिन आपको अपनी ताकत, आत्मविश्वास को बढ़ाना होगा और कठिन कार्य करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अव्यवस्था को तोड़ने के लिए एक अलग आवाज उठाना जरूरी है।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »