24 Apr 2024, 10:13:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। अपने जमाने के बेहद हैंडसम और लड़कियों के दिलों की धड़कन रहे अभिनेता एक्टर मॉडल मिलिंद सोमण एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

मिलिंद 4 नवंबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर मॉडल मिलिंद अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। मिलिंद ने 50 साल की उम्र में आयरन मैन का खि‍ताब जीतकर दुनिया में अपना नाम कर दिया है। इस बार उनकी चर्चा उनकी बेहद कम उम्र की गर्लफ्रेंडी की वजह से हो रही है।

50 पार करने के बाद भी मिलिंद आज भी लड़कियों की धड़कन बढ़ा देते हैं, लेकिन पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मिलिंद को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया है।

बता दें कि मिलिंद खुद से लगभग आधी उम्र की 18 साल की अंकिता कोनवार को डेट कर रहे हैं। मिलिंद अक्सर अंकिता के साथ अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कुछ लोग इसे गलत समझते हैं। 

अंकिता एयर होस्‍टेस रही हैं, अब वे मेराथॉन में हिस्‍सा लेती हैं। ये दोनों साल 2016 अक्‍टूबर से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उम्र का लंबा गैप होने की वजह से सोशल मीडिया पर मिलिंद को यूजर्स ने ट्रोल भी किया था। कई लोगों ने उनसे सवाल किया था कि क्या अंकिता उनकी बेटी हैं?

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »