20 Apr 2024, 17:36:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन का कार्यक्रम अब आउटडोर स्टेडियम में नहीं होगा। जमकर विरोध और आलोचना के बाद नगर निगम ने स्टेडियम का आवंटन रद्द कर दिया है।
 
साथ ही निगम ने साई सेंटर को भी इस इस बात के लिए आड़े हाथ लिया है कि उसने अधिकार नहीं होते हुए भी स्टेडियम का आवंटन कैसे कर दिया। इस मामले में आयोजकों के साथ साई को भी नोटिस दिया गया है।
 
गौरतलब है, सनी लियोन के कार्यक्रम को लेकर यहां लगातार विरोध किया जा रहा है। जब नगर निगम को इस बात की जानकारी हुई कि साई सेंटर ने बिना उसकी जानकारी के ही आउटडोर स्टेडियम का आवंटन कर दिया है।
 
तो इस मामले में शुक्रवार को नगर निगम जोन सात के कमिश्नर ने साई को एक नोटिस थमाया। इसमें साई से पूछा गया कि जब उसके पास स्टेडियम को आवंटित करने का अधिकार ही नहीं है, तो उसे किराए पर दिया कैसे।
 
निगम ने साफ कहा है कि साई को स्टेडियम स्थाई रूप से खेलों की गतिविधियों के संचालन के लिए दिया गया है, न कि किसी और संस्था को इसका आवंटित करने के लिए।
 
साई द्वारा ऐसे आयोजन के लिए स्टेडियम दिए जाने को लेकर भी निगम ने भारी नाराजगी जताते हुए उससे कहा है कि क्यों न उसके द्वारा एक ऐसे आयोजन के लिए स्टेडियम दिए जाने के कारण स्टेडियम वापस ले लिया जाए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »