28 Mar 2024, 18:33:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बर्थडे स्पेशल: नशे में तब्बू से जबरदस्ती करने लगे थे जैकी श्राफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2017 12:01PM | Updated Date: Nov 4 2017 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही है। 4 नवंबर 1971 को जन्मी तब्बू का पूरा नाम तब्बसुम हाशमी है। तब्बू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1980 में की थी। उन्होंने सबसे पहले तेलुगु फिल्म कुली नंबर 1 से डेब्यू किया था, जिसकें बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की. तब्बू ने सबसे पहले बोनी कपूर की फिल्म 'प्रेम' को साइन किया था, लेकिन इस फिल्म को बनने में 8 साल का वक्त लगने की वजह से उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'पहला पहला प्यार थी'।

हालांकि, इस फिल्म से उन्हें कोई पहचान नहीं मिली लेकिन उनके फिल्मी करियर में इस वजह से ब्रेक नहीं लगा। इसके बाद तब्बू अजय देवगन के साथ फिल्म 'विजयपथ' में दिखी थी। इस फिल्म से तब्बू को पहचान मिली। इसके बाद तब्बू कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन उन्हें हमेशा से ही उनके किरदारों के लिए जाना जाता है। वह अर्थपूर्ण सिनेमा के लिए अलग पहचान रखती हैं और अपनी एक्टिंग के लिए फेमस हैं।

हाल ही में तब्बू की फिल्म 'गोलमाल अगेन' रिलीज हुई है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। इसके अलावा वह बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं।

उन्हें 2 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वह 6 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं। उन्हें 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

तब्बू हिंदी सिनेमा के अलावा तेलुगु, तमिल, मराठी और बंगाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। यहां तक कि वह इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने मीरा नायर की फिल्म 'नेमसेक' (2007) में लीड रोल निभाया था और इसके अलावा वह 'लाइफ ऑफ पाई' में भी सपोर्टिंग रोल में नजर आईं थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »