26 Apr 2024, 05:14:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए 48 घंटे का 'लुक टेस्ट' दिया है। अर्जुन जल्द ही दिबाकर बैनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आने वाले हैं। शूट शुरू होने से पहले ही अर्जुन ने अपना पहला लुक जारी कर दिया है। अर्जुन फिल्म में पुलिस आफिसर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में वह दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट के ऑफिसर बने हैं। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं। अर्जुन कपूर ने कहा कि मुझे लुक टेस्ट से पहले दिबाकर ने अपने घर पर कैदी बनाकर रख लिया था।
 
इसके लिए मुझे अपनी दाढ़ी बढ़ानी थी ताकि दिबाकर यह पता कर सके आखिर उन्हें कैसा लुक चाहिए। मुझे हरियाणवी कॉप के इस पूरे लुक को फाइनल करने में पूरे 48 घंटे लग गए थे। अब दिबाकर ने मेरे इस लुक को फाइनल कर दिया है तो अब मैं बाहर निकल सकता हूं। अर्जुन कपूर की हाल के समय में प्रदर्शित फिल्में 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'मुबांरका' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अर्जुन को अब एक सफल फिल्म की अदद तलाश है। अर्जुन अपनी फिल्म या किरदार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »