मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की गर्लफ्रैंड तानिया श्रॉफ ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह बेहद ही हॉट लग रही है। ये तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हाल ही में अहान शेट्टी और उनकी गर्लफ्रैंड दोस्तों के साथ कुछ दिनों पहले मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किए गए।
बता दें कि अहान की गर्लफ्रैंड तानिया एक बिजनेस मैन की बेटी हैं। ऐसी खबरें है कि तानिया और अहान पिछले तीन-चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
सुनील से जब एक बार उनके बेटे के अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अहान की प्रेमिका के बारे में पता है। सुनील आगे कहते हैं कि अहान यंग हैं तो उनकी गर्लफ्रैंड तो होगी ही।