25 Apr 2024, 18:57:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। 41 साल की पूर्व बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन अपना जन्मदिन का महीना सेलिब्रेट कर रहीं हैं। सुष्मिता ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके ये अहसास दिलाया है कि उम्र महज़ एक नंबर है। बताते चलें कि आने वाली 19 तारीख को ये पूर्व मिस वर्ल्ड 42 साल की हो जाएंगी।बर्थडे मंथ में 42 की होने जा रहीं सुष्मिता ने साबित किया कि उम्र महज़ एक नंबर है।

ये पहला मौका नहीं है जब उन्होंने अपनी इतनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों वाली सोशल मीडिया साइट इंस्टा पर वे लगातार ऐसी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। पहली तस्वीर के लिए उन्होंने कैप्शन नहीं बल्कि लंबा पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने कई बातें साझा की हैं। उन्होंने लिखा है कि फिटनेस पर काम जारी है। ये धीरे-धीरे चल रहा है लेकिन पुख्ता तरीके से चल रहा है।
 
उन्होंने आगे लिखा है कि अपनी व्यस्त यात्राओं से समय निकालकर उन्होंने अपनी बॉडी को उस हिसाब से शेप किया जैसा वे इसे 42 की उम्र में देखना चाहती हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि जिन्हें लगता है कि ऐसा नहीं हो सकता उनके लिए वे इसे सरल रखेंगी और करती रहेंगी। वे आगे लिखती हैं कि अपने शरीर के साथ वे अपने नियम चलाएंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »