25 Apr 2024, 13:43:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में माना जाता है। लेकिन उनके पति अभिषेक बच्चन के लिए उनकी खूबसूरती के मायने इससे कहीं ज्यादा हैं। हाल ही में एक मुख्य समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि किस तरह ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के लिए एक सुपरमॉम बन गई हैं।
 
अभिषेक ने बताया, जब वो मां बनीं, उनका करियर बैकसीट पर आ गया। आज वह आराध्या के लिए सब कुछ करती हैं। वह सुपरमॉम हैं। आराध्या के पैदा होने के कुछ ही समय बात मीडिया ने ऐश्वर्या के वजन को मुद्दा बना दिया था। उसके बारे में काफी कुछ लिखा गया, इन सब बातों से मैं बहुत अपसेट हुआ था।
 
उन्होंने कहा कि ऐश को इन बातों से कुछ फर्क पड़ता है, तब भी वो कुछ कहती नहीं हैं। जो कोई भी उन्हें जानता है कि उसे मालूम है कि ऐश्वर्या ने जिम में एक दिन भी नहीं बिताया। सिर्फ धूम-2 की शूटिंग के वक्त मेरे और ऋतिक के बहुत जोर देने पर वो जिम आई थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »